भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति का हुआ एलान, चेतन शर्मा बने रहेंगे मुख्य चयनकर्ता

बीसीसीआई ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम की 5-सदस्यीय नई चयन समिति का एलान कर दिया। चेतन शर्मा मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे। समिति के अन्य सदस्य शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरत हैं। बीसीसीआई ने बताया कि 18 नवंबर, 2022 को 5 पदों के लिए विज्ञापन निकालने के बाद उसे लगभग 600 आवेदन प्राप्त हुए थे।

Load More