भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों में कोई अहंकार नहीं है: कपिल देव के बयान पर रवींद्र जडेजा
पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के 'जब बहुत अधिक पैसा होता है तो अहंकार आ जाता है' बयान पर ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "कपिल देव को अपनी राय साझा करने का अधिकार है लेकिन मुझे नहीं लगता कि टीम के किसी खिलाड़ी को कोई अहंकार है। टीम के हारने पर ऐसे कमेंट आते रहते हैं।"