भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद का आवेदन करने के लिए होनी चाहिए क्या योग्यताएं?
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के आवेदक की उम्र 60-वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदक ने कम-से-कम 30-टेस्ट या 50-वनडे मैच खेले हों या टेस्ट खेलने वाले पूर्ण-सदस्य देश को कम-से-कम दो साल या किसी घरेलू टीम को कम-से-कम तीन साल कोचिंग देने का अनुभव होना चाहिए या फिर उसके पास बीसीसीआई लेवल 3 का सर्टिफिकेशन होना चाहिए।