भारतीय क्रिकेट टीम ने तोड़ा एक साल में सबसे ज़्यादा मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम ने एक कैलेंडर साल में सबसे ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ रविवार को खेला गया दूसरा टी20I मैच 2022 में भारत का 62वां अंतर्राष्ट्रीय मैच और 39वां टी20I मैच है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा जिसने 2009 में 61 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले थे।