भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले उन्मुक्त चंद को अमेरिकी टीम में नहीं मिली जगह
अमेरिका से क्रिकेट खेलने के लिए 2021 में भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले उन्मुक्त चंद को अमेरिकी टीम में शामिल नहीं किया गया है। अंडर-19 विश्व कप 2012 की विजेता भारतीय टीम के कप्तान चंद को कनाडा के खिलाफ टी20I सीरीज़ के लिए अमेरिकी टीम में जगह नहीं मिली। चंद ने अबतक अमेरिका के लिए डेब्यू नहीं किया है।