भारतीय क्षेत्र में घुसे पाकिस्तानी ड्रोन को पंजाब में बीएसएफ ने फायरिंग कर मार गिराया

पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में शुक्रवार तड़के भारतीय क्षेत्र में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया। गुरदासपुर में बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते ही जवानों ने ड्रोन पर करीब 17 राउंड फायरिंग की। बकौल जोशी, इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है व ड्रोन की जांच की जाएगी।

Load More