भारतीय खिलाड़ियों ने नेपाल के खिलाफ पहली 26 गेंदों पर छोड़े 3 कैच, वीडियो हुआ वायरल
एशिया कप 2023 में सोमवार को नेपाल के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने पहली 26 गेंदों पर 3 कैच छोड़े। पहले ओवर की अंतिम गेंद पर श्रेयस अय्यर ने स्लिप में कुशल भुर्तेल का कैच छोड़ा जबकि विराट कोहली ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर आसिफ शेख का कैच छोड़ा। बाद में विकेटकीपर इशान किशन ने भुर्तेल का कैच छोड़ा।