भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का टी20 मैच देखने पहुंचे, अश्विन ने शेयर की तस्वीर
टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और दिनेश कार्तिक रविवार को पर्थ में पहला ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड टी20 मैच देखने पहुंचे। अश्विन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक सेल्फी शेयर की। पर्थ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया का बेस है। इंग्लैंड ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराया।