भारतीय छात्र की अमेरिका में हुई मौत, एक महीने में तीसरी घटना

ओहायो (अमेरिका) के सिनसिनाटी में एक भारतीय छात्र का शव बरामद हुआ है और एक महीने में अमेरिका में यह ऐसी तीसरी घटना है। जनवरी में एक बेघर शख्स ने 25-वर्षीय भारतीय छात्र विवेक सैनी की एक स्टोर में हथौड़ा मार-मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद भारतीय छात्र नील आचार्य का शव पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के कैंपस में मिला था।

Load More