भारतीय छात्र पर यूएस में हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला, वीडियो में खून से लथपथ दिखा छात्र
अमेरिका स्थित इंडियाना वेस्लीयन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स कर रहे हैदराबाद के एक छात्र पर शिकागो में उसके अपार्टमेंट के पास कुछ हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वहीं, एक वीडियो में सैयद मज़ाहिर नामक इस छात्र के मुंह और नाक से खून बहता दिख रहा है।