भारतीय छात्रा की मौत पर हंसते अमेरिकी पुलिसकर्मी के वीडियो का भारत ने लिया संज्ञान
सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) स्थित कॉन्सुलेट जनरल ऑफ इंडिया ने भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत का मज़ाक उड़ाते हुए सिएटल के पुलिसकर्मी के वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट्स का संज्ञान लिया है। मिशन ने अमेरिकी प्रशासन से विस्तृत जांच की मांग की है। मिशन ने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस का रवैया काफी परेशान करने वाला है।