भारतीय छात्रों को निकालने के लिए रोमानिया गए सिंधिया के साथ बहस में उलझे स्थानीय मेयर
यूक्रेन से रोमानिया पहुंचे भारतीय छात्रों को निकालने के अभियान के दौरान रोमानिया के एक मेयर वहां पहुंचे नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बहस में उलझ गए। सामने आए एक वीडियो में मेयर सिंधिया से कह रहे हैं, "उन्हें (छात्रों को) बताएं कि वे कब घर लौटेंगे। उन्हें शेल्टर और खाना मैं देता हूं...मैंने उनकी मदद की, आपने नहीं।"