भारतीय टीटी खिलाड़ी गणाशेखरन ने सीडब्ल्यूजी इतिहास में सिंगल्स में जीता अपना पहला पदक
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी साथियान गणाशेखरन ने सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स के सिंगल्स में अपना पहला पदक जीता। 29-वर्षीय गणाशेखरन ने सीडब्ल्यूजी-2022 में इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकखल को हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने मेन्स टीम में 2 स्वर्ण (2018 व 2022), मेन्स डबल्स में 2 रजत (2018 व 2022) और मिक्स्ड डबल्स में 1 कांस्य पदक जीता था।