भारतीय टीम के फील्डिंग कोच रह चुके अभय शर्मा बने युगांडा पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच
पूर्व क्रिकेटर और भारतीय पुरुष व महिला टीम के फील्डिंग कोच रह चुके अभय शर्मा को टी20 विश्व कप 2024 से पहले युगांडा के पुरुष क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है। युगांडा के ऑल-राउंडर अल्पेश रामजानी ने अभय को लेकर कहा, "अभय का अनुभव हमारे काम आएगा...इससे विश्व कप में मदद मिलेगी और खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर होगा।"