भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता पद की दौड़ में शामिल अगरकर ने दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ा
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता पद की दौड़ में शामिल अजीत अगरकर ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ दिया। वह आईपीएल फ्रैंचाइज़ी के सहायक कोच की ज़िम्मेदारी निभा रहे थे। दिल्ली कैपिटल्स ने बताया है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर शेन वॉटसन ने भी फ्रैंचाइज़ी छोड़ दी है। बकौल रिपोर्ट्स, मुख्य चयनकर्ता की घोषणा 30 जून को होगी।