भारतीय टीम के लिए एक्स फैक्टर हैं सूर्यकुमार, उनपर मेरी नज़र बनी रहेगी: रवि शास्त्री
भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा है, "भारतीय टीम में जब सभी बल्लेबाज़ अच्छा खेल रहे हैं उस समय सूर्यकुमार (यादव) बड़े गेम के लिए एक्स फैक्टर हो सकते हैं। मेरी उनपर नज़र बनी रहेगी।" उन्होंने कहा, "सूर्यकुमार छठे-आठवें क्रम पर हार्दिक (पंड्या) के साथ जो पारी खेल सकते हैं, उससे विपक्षी टीम मैच हार सकती है।"