भारतीय टीम को हराना बहुत मुश्किल है लेकिन एक हार के बाद उनपर दबाव बढ़ जाएगा: रिकी पॉन्टिंग
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने विश्व कप-2023 के मेज़बान भारत के बारे में बात करते हुए कहा है कि भारतीय टीम को हराना बहुत मुश्किल है लेकिन एक हार के बाद उनपर दबाव बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा, "भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और टीम इससे खुश होगी।" भारत ने टूर्नामेंट में अबतक खेले सभी 3 मैच जीते हैं।