भारतीय टेक इंडस्ट्री में 2023-24 में 60,000 नौकरियां सृजित होने का है अनुमान: नैसकॉम
'नैसकॉम' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय टेक इंडस्ट्री में 60,000 नौकरियां सृजित होने का अनुमान है जिससे इस क्षेत्र में कुल कर्मचारियों की संख्या 54.30 लाख हो जाएगी। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि इस उद्योग का राजस्व चालू वित्त वर्ष में 3.8% बढ़कर $253.9 बिलियन रहने का अनुमान है।