भारतीय तटरक्षक बल के 25वें महानिदेशक नियुक्त हुए राकेश पाल

रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि भारतीय नौसेना अकादमी के पूर्व छात्र राकेश पाल को भारतीय तटरक्षक बल के 25वें महानिदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया है। राकेश जनवरी 1989 में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि राकेश को फरवरी 2023 में भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

Load More