भारतीय तटरक्षक बल ने तमिलनाडु में पानी के अंदर फहराया तिरंगा, सामने आया वीडियो
77वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय तटरक्षक बल के जवानों ने तमिलनाडु के रामेश्वरम के पास पानी के अंदर तिरंगा फहराया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 'X' पर शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में भारतीय तटरक्षक बल का जहाज़ 'विजया' बंगाल की खाड़ी में गश्त के दौरान 'हर घर तिरंगा अभियान' का जश्न मनाते हुए दिख रहा है।