भारतीय दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहे हैं: सुनक के यूके के पीएम बनने के एलान पर केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऋषि सुनक के यूके के प्रधानमंत्री बनने के एलान पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, "शानदार खबर, भारतीय पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "ऋषि सुनक को यूके का प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं...उन्हें यूके का नेतृत्व सफलतापूर्वक करने के लिए शक्ति मिलने की कामना करता हूं।"