भारतीय दूतावास में कार्यरत सतेंद्र को 'पूजा' नामक महिला ने हनीट्रैप में फंसाया था: यूपी एटीएस
यूपी एटीएस ने बताया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सतेंद्र सिवाल को एक महिला ने हनीट्रैप में फंसाया था। बकौल यूपी एटीएस, मॉस्को (रूस) में भारतीय दूतावास में कार्यरत सिवाल पिछले साल महिला के संपर्क में आया था और महिला की ऑनलाइन प्रोफाइल में उसका नाम 'पूजा मेहरा' था।