भारतीय धाविका हरमिलन बैंस ने 19वें एशियाड में जीता अपना दूसरा सिल्वर मेडल
भारत की 25 वर्षीय धाविका हरमिलन बैंस ने एशियन गेम्स 2022 में 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत लिया है। इन गेम्स में यह हरमिलन का दूसरा रजत पदक है और इससे पहले वह 1500 मीटर दौड़ में भी रजत पदक जीत चुकी हैं। हरमिलन ने 800 मीटर दौड़ 2:03.75 मिनट में पूरी की।