भारतीय नर्स को यमन में सज़ा-ए-मौत से बचाने के लिए 'ब्लड मनी' डील करना चाहती हैं उसकी मां
यमन की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को सज़ा-ए-मौत से बचाने के लिए उसकी मां ने 'ब्लड मनी' डील पर बातचीत के लिए यमन जाने की अनुमति मांगी है। 'ब्लड मनी' वह मुआवज़ा होता है जो मृतक के परिवार को दिया जाता है। निमिषा को यमनी नागरिक की हत्या को लेकर सज़ा-ए-मौत सुनाई गई है।