भारतीय नैविगेशन सिस्टम 'गगन' का इस्तेमाल कर विमान लैंड करने वाली पहली एयरलाइन बनी इंडिगो
इंडिगो स्वदेशी नैविगेशन सिस्टम 'गगन' का इस्तेमाल कर अपना विमान लैंड करने वाली भारत की पहली एयरलाइन बन गई है। एयरलाइन ने गुरुवार को कहा कि एटीआर-72 विमान राजस्थान के किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा संयुक्त रूप से जीपीएस ऐडेड जियो ऑगमेंटेड नैविगेशन (गगन) विकसित किया गया है।