भारतीय नौसेना ने 19 पाकिस्तानियों को सोमालियाई तट के पास समुद्री लुटेरों से बचाया
भारतीय नौसेना ने मंगलवार को बताया कि उसके गश्ती जहाज़ आईएनएस सुमित्रा ने अरब सागर में सोमालियाई तट के पास हाईजैक हुई एक नाव से पाकिस्तान के 19 क्रू मेंबर्स को बचा लिया है। नौसेना ने पकड़े गए समुद्री लुटेरों की तस्वीरें जारी की हैं। नौसेना के मुताबिक, पिछले 36 घंटों में यह दूसरा ऐंटी-पाइरेसी ऑपरेशन था।