भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में ड्रोन हमले का शिकार हुए जहाज़ से लोगों को बचाया
अदन की खाड़ी में 4 मार्च को लाइबेरिया का झंडा लगे एक कमर्शियल जहाज़ पर ड्रोन/मिसाइल से हमला हुआ जिसके बाद उसमें आग लग गई। क्षेत्र में मौजूद भारतीय नौसेना की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। भारतीय नौसेना के मुताबिक, आईएनएस कोलकाता की 12 लोगों की स्पेशल टीम ने 13 भारतीयों समेत 23 लोगों को जहाज़ से रेस्क्यू किया।