भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमालियाई समुद्री डाकुओं से बचाया

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में सोमालियाई समुद्री डाकुओं से कम-से-कम 23 पाकिस्तानी मछुआरों को बचाया है। नौसेना के मुताबिक, 12-घंटे से अधिक समय तक चले ऑपरेशन के बाद समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर होना पड़ा। नौसेना ने कहा कि शुक्रवार तड़के आईएनएस सुमेधा ने एक डिस्ट्रेस कॉल मिलने के बाद मछुआरों की नाव 'अल-कंबर' को रोका था।

Load More