भारतीय नौसेना ने हाउती विद्रोहियों के मिसाइल हमले के बाद 21 लोगों को बचाया, जारी किया वीडियो

भारतीय नौसेना ने एडन की खाड़ी में हाउती विद्रोहियों द्वारा बारबाडोस के झंडे वाले एक पोत पर मिसाइल हमले के बाद बचाव अभियान चलाया। नौसेना ने कहा, "समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात आईएनएस कोलकाता शाम 4:45 बजे घटनास्थल पर पहुंचा और हेलीकॉप्टर व नावों की मदद से एक भारतीय नागरिक सहित (पोत के) 21 क्रू मेंबर्स को बचाया।"

Load More