भारतीय नौसेना में 35 साल सेवा देने के बाद सेवामुक्त हुआ आईएनएस सिंधुध्वज
भारतीय नौसेना में 35-साल तक सेवा देने के बाद रूस द्वारा निर्मित सिंधुघोष श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी आईएनएस सिंधुध्वज को शनिवार को सेवामुक्त किया गया। नौसेना ने बताया कि सिंधुध्वज को सेवा में शामिल करने के दौरान ‘कमीशनिंग सीओ’ रहे कोमोडोर एस.पी. सिंह (रिटायर्ड) और उस समय के 26 नौसैनिक भी पनडुब्बी को सेवामुक्त करने के अवसर पर मौजूद थे।