भारतीय नौसेना में शामिल हुआ आईएनएस मोर्मूगाओ, 75% हिस्सा है स्वदेशी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोर्मूगाओ को नौसेना को सौंप दिया। इस युद्धपोत का लगभग 75% हिस्सा स्वदेशी है व इसे 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत निर्मित किया गया है। नौसेना ने बताया कि इस युद्धपोत की लंबाई 163 मीटर, चौड़ाई 17 मीटर और वज़न 7,400 टन है।

Load More