भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने एशियन गेम्स 2022 के नॉकआउट स्टेज के लिए किया क्वॉलिफाई
भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने एशियन गेम्स-2022 के नॉकआउट स्टेज के लिए क्वॉलिफाई कर लिया। रविवार को भारत-म्यांमार के बीच हुआ ग्रुप स्टेज मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। भारत ग्रुप-ए में अंकतालिका में 4-अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा व चीन ने भी ग्रुप-ए से क्वॉलिफाई कर लिया है। राउंड-16 में भारत का मुकाबला ग्रुप-बी के उपविजेता से होगा।