भारतीय पुरुष ब्रिज टीम ने एशियन गेम्स 2022 में जीता रजत पदक
एशियन गेम्स-2022 में भारतीय पुरुष ब्रिज टीम ने रजत पदक जीत लिया है। भारत फाइनल में हॉन्ग-कॉन्ग से हारकर प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा। टीम स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व जग्गी शिवदासानी, राजेश्वर तिवारी, संदीप ठकराल, राजू तोलानी, अजय खरे और सुमित मुखर्जी ने किया। इसके साथ ही भारत के एशियन गेम्स-2022 में 34 रजत पदक हो गए हैं।