भारतीय पुरुष रिले टीम ने 4x400 मीटर में एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा
भारतीय पुरुष रिले टीम ने 4x400 मीटर प्रतिस्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल और राजेश रमेश की टीम ने विश्व ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023 में हीट 1 में 2:59.05 का समय लेकर यह उपलब्धि हासिल की। हीट में दूसरे स्थान पर रही भारतीय टीम ने चैंपियनशिप के फाइनल के लिए पहली बार क्वॉलिफाई किया।