भारतीय पुरुष हॉकी टीम अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर ओलंपिक्स में क्वॉर्टर-फाइनल में पहुंची

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक्स में गुरुवार को अर्जेंटीना को 3-1 से हराया। भारत के लिए वरुण कुमार, विवेक सागर प्रसाद और हरमनप्रीत सिंह ने 1-1 गोल किए। पूल ए के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज़ भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच शुक्रवार को जापान के खिलाफ खेलेगा और उसका क्वॉर्टर-फाइनल में पहुंचना तय हो गया है।

Load More