भारतीय पैरालंपिक समिति का निलंबन तत्काल प्रभाव से लिया गया वापस: खेल मंत्रालय
खेल मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) का निलंबन तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया। दरअसल, समिति के चुनाव में सभी पदों पर प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है, पीसीआई का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त होने के बाद नए चुनाव में देरी के चलते समिति को निलंबित किया गया था।