भारतीय पोत के पास गिरीं हाउती विद्रोहियों के कब्ज़े वाले क्षेत्र से दागी गईं मिसाइलें
यमन में हाउती विद्रोहियों के कब्ज़े वाले क्षेत्र से दागी गईं दो मिसाइलें भारत से जेट ईंधन लेकर स्वेज़ नहर की ओर बढ़ रहे एक पोत के नज़दीक गिरीं। कर्नाटक से रवाना हुए इस पोत में सुरक्षाकर्मियों समेत चालक दल के अन्य सदस्य सवार हैं। पोत का संचालन करने वाली कंपनी के मुताबिक, पोत पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।