भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने एचडीएफसी व एचडीएफसी बैंक के विलय के प्रस्ताव को दी मंज़ूरी
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। सीसीआई ने इसके साथ ही इनमें एचडीएफसी इन्वेस्टमेंट्स और एचडीएफसी होल्डिंग्स के विलय को भी मंज़ूरी दे दी। विलय की घोषणा इस साल अप्रैल में हुई थी और इस प्रस्ताव को स्टॉक एक्सचेंजेस और आरबीआई से पहले ही अनुमति मिल चुकी है।