भारतीय प्रेस परिषद की पहली महिला अध्यक्ष बनीं न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के लिए गठित परिसीमन आयोग का नेतृत्व किया था। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) चंद्रमौली कुमार प्रसाद का कार्यकाल पूरा होने के बाद नवंबर-2021 से यह पद खाली था।