भारतीय फुटबॉल टीम के कोच ने जून में ज्योतिषी की सलाह पर चुनी थी टीम: रिपोर्ट
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जून में एशियन कप क्वॉलिफायर में भारतीय फुटबॉल टीम का अफगानिस्तान से मुकाबला होने से पहले भारतीय कोच इगोर स्टिमच ने ज्योतिषी भूपेश शर्मा को 11 खिलाड़ियों की सूची भेजी थी। बकौल रिपोर्ट, स्टिमच ने शर्मा की सलाह पर खिलाड़ियों को चुना था और उन्हीं के सुझाव पर दो खिलाड़ियों को बाहर किया था।