भारतीय फुटबॉल पर फीफा के निलंबन का क्या प्रभाव पड़ेगा?
फीफा द्वारा एआईएफएफ को निलंबित करने के साथ ही भारत में सभी घरेलू लीग आधिकारिक तौर पर गैर-मान्यता प्राप्त हो गए। निलंबन वापस नहीं लिया गया तो वियतनाम और सिंगापुर के खिलाफ भारत के फ्रेंडली मैच भी रद्द हो जाएंगे। वहीं, फीफा ने कहा कि 2022 अंडर-17 महिला विश्व कप 'भारत में योजना के अनुसार आयोजित नहीं हो सकता' है।