भारतीय फैन्स उन्हें गालियां दे रहे थे: फैन्स के साथ रोहित की लड़ाई के पुराने वीडियो पर प्रवीण
पूर्व भारतीय पेसर प्रवीण कुमार ने 'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में 2012 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभ्यास सत्र के दौरान फैन्स के साथ रोहित शर्मा की लड़ाई के पीछे का कारण बताया है। उन्होंने कहा, "भारतीय फैन्स ही रोहित को गाली दे रहे थे...रोहित ने धैर्य खो दिया...फिर रोहित और मैंने भी उन्हें गाली बकी।"