भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने बनाया अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक
भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में टेस्ट सीरीज़ के आखिरी मैच की पहली इनिंग में अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक बनाया। इससे पहले गिल ने विशाखापत्तनम टेस्ट में 104 रनों की पारी खेली थी और यह सीरीज़ में उनका दूसरा शतक है। वहीं, मैच की पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने भी शतक बनाया।