भारतीय बैंकों व मुद्रा को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का अहम हिस्सा बनाने की ज़रूरत है: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत के बैंकों और मुद्रा को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने की ज़रूरत है। प्रधानमंत्री ने 'आइकॉनिक वीक समारोह' के उद्घाटन में कहा, "हमारे घरेलू बैंकों, मुद्रा को अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला और व्यापार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा कैसे बनाया जाए, इस पर ध्यान देना ज़रूरी है।"

Load More