भारतीय बॉक्सर निकहत ज़रीन ने महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

25-वर्षीय भारतीय बॉक्सर निकहत ज़रीन ने गुरुवार को महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022 में 52 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। निकहत ने फाइनल मुकाबले में थाईलैंड की जितपोंग जुतामास को हराया। इसके साथ ही भारत ने महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के इतिहास में कुल 10 स्वर्ण पदक जीते हैं जिनमें मैरी कॉम के नाम 6 स्वर्ण पदक दर्ज हैं।

Load More