भारतीय भाषाओं में एआई को प्रशिक्षित करने के लिए रिलायंस जियो ने एनवीडिया से किया करार
दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को भारतीय भाषाओं में प्रशिक्षित करने के लिए ग्राफिक्स चिप निर्माता एनवीडिया से करार किया है। इसके तहत एनवीडिया भारतीय भाषाओं को समझने में सक्षम क्लाउड बेस्ड एक बड़े एआई लैंग्वेज मॉडल को विकसित करेगी जिसका प्रबंधन जियो करेगी। बकौल कंपनी, इसका उद्देश्य भारत में एआई को बढ़ावा देना है।