भारतीय महिला की ऑस्ट्रेलिया में हत्या कर कूड़ेदान में फेंका गया शव, शक के घेरे में पति
हैदराबाद की श्वेता मदागनी नामक महिला की ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेता का शव शनिवार को सड़क किनारे एक कूड़ेदान में मिला और हत्या में उनके पति अशोक राज का हाथ होने का शक है। श्वेता का शव मिलने से पहले अशोक अपने 3-वर्षीय बेटे को लेकर भारत रवाना हो गया।