भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे के घर से ज़ब्त की गई ₹1 करोड़ की नकदी
गुजरात पुलिस ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे के वडोदरा स्थित घर पर छापा मारकर कई बैग बरामद किए हैं जिनमें करीब ₹1 करोड़ रखे थे। मामले को लेकर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि नकदी को लेकर की गई पूछताछ में अरोठे 'कोई संतोषजनक जवाब' नहीं दे पाए।