भारतीय महिला से स्पेन के होटल के अंदर लूटा गया बैग; वीडियो में रोते हुए सरकार से मांगी मदद
जसमीत कौर नामक भारतीय महिला ने वीडियो में बताया है कि मैड्रिड (स्पेन) स्थित हिल्टन होटल के अंदर एक आदमी ने उन्हें धक्का दिया और उनका बैग छीनकर भाग गया जिसमें उनका पासपोर्ट था। एक सौंदर्य प्रतियोगिता की डायरेक्टर जसमीत काम से स्पेन गई थीं। उन्होंने कहा, "भारतीय दूतावास वाले मुझे टाल रहे हैं...मेरे पास कैश खत्म हो गया है।"