भारतीय महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच शॉपमैन ने अपने पद से दिया इस्तीफा
भारत की महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच यानेके शॉपमैन ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कुछ दिनों पहले शॉपमैन ने कहा था कि किसी भी महिला के लिए भारत में रहना बहुत मुश्किल है और यहां उनकी कद्र नहीं है। उन्होंने कहा था कि हॉकी इंडिया के अधिकारियों से निपटना बहुत मुश्किल है।